Home आवाज़ न्यूज़ शिवसेना (UBT) में भारी बगावत! 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंचे, शिंदे गुट...

शिवसेना (UBT) में भारी बगावत! 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंचे, शिंदे गुट में जुड़ने के संकेत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की आशंका बढ़ गई है। पार्टी के 6 लोकसभा सांसद मंगलवार रात चार्टर्ड विमान से दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये सांसद आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर पार्टी से अलग होने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

शिवसेना (UBT) के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से 6 का दिल्ली जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आज इन सांसदों की उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के आवास पर बैठक होने की संभावना है, जिसके बाद बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली : विपक्ष का मार्च शुरू, राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने का आह्वान किया

शिवसेना (शिंदे गुट) के एमएलसी कृपाल तुमाने ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत पिछले एक महीने से इन सांसदों से संपर्क चल रहा था। वहीं, संजय राउत ने आरोप लगाया कि सांसदों को पाला बदलने के लिए करोड़ों रुपये का प्रलोभन दिया गया है।

The post शिवसेना (UBT) में भारी बगावत! 6 लोकसभा सांसद दिल्ली पहुंचे, शिंदे गुट में जुड़ने के संकेत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउधम सिंह नगर: सीएम धामी ने की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क, कयाकिंग चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा
Next article2027 UP चुनाव: अखिलेश यादव ने ब्राह्मण नेताओं के साथ की अहम बैठक, सपा ने तेज की रणनीति
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।