✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*टीडी कॉलेज से अंबेडकर तिराहे होते हुए कलेक्ट्रेट तक निकली विरोध रैली, राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन*
*जौनपुर।* दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जौनपुर में छात्र-छात्राओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। टीडी कॉलेज से शुरू हुई रैली अंबेडकर तिराहे होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं “इंकलाब जिंदाबाद”, “मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की।
बाद में छात्रों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार किए जाने की मांग की गई।
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






