Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 15 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये ट्रांसफर

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 15 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये ट्रांसफर

0
🔊 खबर सुनें

लखनऊ के अलीगंज कोल्ड स्टोरेज अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन की तेज कार्रवाई के बाद 15 मृतकों के आश्रितों के बैंक खातों में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेज दी गई है। यह राशि राज्य के दैवीय आपदा राहत कोष से जारी की गई है।

मुख्यमंत्री राहत कोष से पहले ही मिल चुकी है मदद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हादसे के दिन ही मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये के चेक परिजनों को सौंप दिए गए थे। अब जिला प्रशासन ने अतिरिक्त सहायता भी सीधे खातों में ट्रांसफर कर दी है।

पीएम राहत कोष से भी मिलेगी मदद
प्रशासन ने प्रधानमंत्री राहत कोष (PMRF) से 2-2 लाख रुपये प्रति परिवार की अतिरिक्त सहायता का प्रस्ताव भेज दिया है। यह राशि भी जल्द ही आश्रितों के खातों में जमा होने की उम्मीद है।

The post लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 15 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये ट्रांसफर appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleबलिया में पशु तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता, SP ने 6 को सस्पेंड किया
Next articleउत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का परिणाम जारी, 41,424 पदों के सापेक्ष 1,07,221 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए सफल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।