Home आवाज़ न्यूज़ बलिया में पशु तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता, SP ने 6 को...

बलिया में पशु तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता, SP ने 6 को सस्पेंड किया

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पशु तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस महकमे में सख्त कार्रवाई की गई है। बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

निलंबित पुलिसकर्मी:

  • कोतवाली थाना: मुकेश कुमार, रिंकू गुप्ता, अमन सिंह
  • दुबहर थाना: मनोज कुमार, दिनेश विश्वकर्मा, आलोक

क्या है पूरा मामला?
कुछ दिन पहले फेफना थाना और SOG टीम की संयुक्त छापेमारी में 6 वाहनों से 26 गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे। तस्करों की पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्थानीय पुलिसकर्मी उन्हें तस्करी में मदद कर रहे थे। एसपी ने इस गंभीर आरोप को देखते हुए तुरंत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने साफ कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ बर्खास्तगी या एफआईआर जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The post बलिया में पशु तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता, SP ने 6 को सस्पेंड किया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : गर्भवती की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, किरण अस्पताल सील
Next articleलखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 15 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये ट्रांसफर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।