नागेंद्र माली (आवाज न्यूज़)
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने सोमवार को टी.डी. इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश प्रक्रिया का गहन जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र एवं उसके आसपास सतत निगरानी बनाए रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने पर विशेष ध्यान दें, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उप जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











