बदलापुर में तेज हुई कार्यवाही महराजगंज के नाहरपुर में मुक्त करवाई गई सरकारी जमीन
आवाज़ न्यूज़
जौनपुर
जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील के महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत नाहरपुर गांव में चकमार्ग खाते की जमीन को बदलापुर तहसील प्रशासन द्वारा मौके पर मौजूद हो कर मुक्त करावाया गया।
जानकारी के अनुसार जौनपुर के जिलाधिकारी रविंन्द्र कुमार मादड़ के द्वारा शासकीय, ग्राम सभा की भूमियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने के विशेष अभियान के क्रम में बदलापुर के उपजिलाधिकारी संतबीर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एंव बदलापुर तहसील के तहसीलदार राकेश कुमार के बेहतरीन नेतृत्व में होकर तहसील के लेखपाल राजेश यादव एवं राजस्व निरीक्षक गद्दोपुर द्वारा ग्राम नाहरपुर, परगना गड़वारा, की चकमार्ग संख्या 242/0.016 हे. पर धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सूबेदार एंव रामअवध पुत्र ररई द्वारा काश्त करके एंव आराजी संख्या 260/0.049हे0 के आंशिक भाग 0.016हे0 पर रामफल पुत्र दूधनाथ व छोटेलाल पुत्र रामउजागिर लोगों द्वारा काश्त करके अस्थाई कब्जा किया गया था। चकमार्ग अतिक्रमण पर एसडीएम व तहसीलदार राजस्व टीम तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर उपस्थित होकर मुक्त करवाते हुए मिट्टी का कार्य सम्पन्न करवा। उक्त के संदर्भ में पुछे जाने पर बदलापुर के तेजतर्रार तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का विशेष अभियान जारी है। तहसील क्षेत्र में ऐसे चिन्हित जगहों पर बुलडोजर की कार्रवाई कराकर आक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस प्रकार के जो लोग सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण या कब्जा किए हैं स्वतः अपना कब्जा हटा लें, अन्यथा शासन का बुलडोजर अपनी गत में चल रहा है। इस जद में आने के पश्चात प्रशासन उस सरकारी जमीन को खुद मुक्त करा देगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











