Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News बदलापुर तहसील क्षेत्र में लगातार चिन्हित सरकारी भूमियों परऊ बुलडोजर...

Jaunpur News बदलापुर तहसील क्षेत्र में लगातार चिन्हित सरकारी भूमियों परऊ बुलडोजर व बेदखल की कार्यवाही ने मचाया है हडकंप

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 बदलापुर में तेज हुई कार्यवाही महराजगंज के नाहरपुर में मुक्त करवाई गई सरकारी जमीन

यह भी पढ़ें: Jaunpur News असंख्य ग्रामीणों की समस्या पर तहसीलदार की कार्यवाही ने पेश किया मिसाल लोगों को मिला स्थाई निदान विधायक भी समस्या को लिया गहराई से तो तहसीलदार से वार्ता कर हल निकालने की कही बात। आदित्य टाइम्स संवाद जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में आज दिनांक 11,07,2024 को तहसील प्रशासन की हुई कार्रवाई ने जन समस्या निस्तारण का एक अनोखा मिसाल पेश किया जिससे क्षेत्र के लोग पूर्ण संतुष्ट नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के राम स्नेही पटेल द्वारा आबादी की भूमि पर बने रास्ते को द्वेष में आकार बांस बल्ली आदि लगाकर सकरा कर के आवागमन का रास्ता कष्टदायक बना दिया गया था। जिसके चलते ग्रमीण लोगों को आने जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था साथ ही इस बरसात में लोगों में फजीहत जैसी स्थिति उत्पन्न होने वाली बनी हुई थी। उक्त समस्या को लेकर गांव के अरविंद पटेल के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्रा से किया। अधिक संख्या में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक द्वारा भी प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। विधायक ने तहसील के तहसीलदार राकेश कुमार से वार्ता किए और बहुतायत ग्रामीण जनों के बारिश में होने वाली आवागमन की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया। आज पुनः दर्जनों से अधिक ग्रामीणों ने तहसील में आकर तहसीलदार को समस्या बताए। जिसके पश्चात तेजतर्रार तहसीलदार राकेश कुमार मौके पर राजस्व टीम और सुरक्षा कर्मियों को लेक कर मौके पर गए पहले दोनों पक्षों से वार्ता किए। तहसीलदार की वार्ता से दोनों पक्षों ने पूर्ण सहमती दिए तथा दोनों ने तत्काल रास्ते का अवरोध (बास, बेड़ा आदि) हटवा लिए। जहां तहसीलदार द्वारा विवेक और शालीनता से वार्ता कर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ग्रामीण जानों के लाभकारी रास्ते की जटिल समस्या को दूर कर दिया गया। वहीं जिले में इस तहर के जटिल विवाद हल होने परjaunpu news तहसीलदार और विधायक की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।

आवाज़ न्यूज़ 


जौनपुर  

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील के महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत नाहरपुर गांव में चकमार्ग खाते की जमीन को बदलापुर तहसील प्रशासन द्वारा मौके पर मौजूद हो कर मुक्त करावाया गया। 

जानकारी के अनुसार जौनपुर के जिलाधिकारी रविंन्द्र कुमार मादड़ के द्वारा शासकीय, ग्राम सभा की भूमियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने के विशेष अभियान के क्रम में बदलापुर के उपजिलाधिकारी संतबीर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एंव बदलापुर तहसील के तहसीलदार राकेश कुमार के बेहतरीन नेतृत्व में होकर तहसील के लेखपाल राजेश यादव एवं राजस्व निरीक्षक गद्दोपुर द्वारा ग्राम नाहरपुर, परगना गड़वारा, की चकमार्ग संख्या 242/0.016 हे. पर धर्मेन्द्र सिंह पुत्र सूबेदार एंव रामअवध पुत्र ररई द्वारा काश्त करके एंव आराजी संख्या 260/0.049हे0 के आंशिक भाग 0.016हे0 पर रामफल पुत्र दूधनाथ व छोटेलाल पुत्र रामउजागिर लोगों द्वारा काश्त करके अस्थाई कब्जा किया गया था। चकमार्ग अतिक्रमण पर एसडीएम व तहसीलदार राजस्व टीम तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर उपस्थित होकर मुक्त करवाते हुए मिट्टी का कार्य सम्पन्न करवा। उक्त के संदर्भ में पुछे जाने पर बदलापुर के तेजतर्रार तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का विशेष अभियान जारी है। तहसील क्षेत्र में ऐसे चिन्हित जगहों पर बुलडोजर की कार्रवाई कराकर आक्रमण मुक्त कराया जाएगा।  इस प्रकार के जो लोग सरकारी भूमियों पर अतिक्रमण या कब्जा किए हैं स्वतः अपना कब्जा हटा लें, अन्यथा शासन का बुलडोजर अपनी गत में चल रहा है। इस जद में आने के पश्चात प्रशासन उस सरकारी जमीन को खुद मुक्त करा देगा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जमीनी विवाद में बृद्ध की लाठी डंडे से पीटकर हत्या
Next articleKisan News हम इस स्मरण पत्र के द्वारा सरकार को अपनी मांगे याद दिलाना चाहते हैं – चौधरी राकेश टिकैत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।