Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जानें डीएम ने...

Jaunpur News जौनपुर में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर जानें डीएम ने दिया क्या क्या निर्देश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के मूल्यांकन भवन में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की तैयारियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मतगणना स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, पीने का पानी, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी, मीडिया गैलरी, माइक व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि मतगणना के दिन निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति रहे और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार को निर्देशित किया कि मोबाइल टॉयलेट, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि एंबुलेंस की व्यवस्था रहे इसके साथ ही मेडिकल बूथ बनाया जाए जिसमें चिकित्सक उपलब्ध रहे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल को फ्लेक्सी और बैनर की व्यवस्था करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि मतगणना से सम्बंधित सभी प्रकार की तैयारी 31 मई 2024 तक पूर्ण कर ली जाए ताकि 04 जून को मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर डीएम ने यूनियन और एसबीआई बैंक शाखाओं का किया निरीक्षण, लंबित आवेदनों पर जताई नाराजगी

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकरण जौहर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ की अनाउंस, ये सितारे होंगे कास्ट का हिस्सा
Next articleJaunpur News जौनपुर में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण 29 और 30 मई को टीडी कॉलेज में
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here