Home जौनपुर Jaunpur News पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस...

Jaunpur News पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबोचा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमस खान पुत्र शाहिद खान निवासी तारापुर तकिया, थाना कोतवाली, जौनपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा संख्या 296/2026 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 137(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 के तहत मामला पंजीकृत है।

पुलिस ने बताया कि संबंधित मुकदमे में आरोपी वांछित था। अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आलोक त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अवनीश दुबे और हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news मछलीशहर में कथित देह व्यापार के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, कृपा शंकर नगर में मचा हड़कंप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here