Home जौनपुर सड़क चौड़ीकरण के चलते पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली, 11 केवी लाइन...

सड़क चौड़ीकरण के चलते पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली, 11 केवी लाइन की होगी शिफ्टिंग

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ



जौनपुर। शहर के पुरानी बाजार फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को सोमवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। सड़क चौड़ीकरण कार्य के मद्देनजर 11 केवी पुरानी बाजार फीडर की विद्युत लाइन शिफ्ट करने का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत वितरण उपखंड प्रथम, जौनपुर के उपखंड अधिकारी जितेंद्र कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 23 नवंबर को लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रस्तावित है। इसके कारण धननेपुर, कुत्तूपुर, हरखपुर, चित्रसारी, खालिसपुर, बेगमगंज, लाल दरवाजा, प्रेमराजपुर, पुरानी बाजार, मैनीपुर समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
 
विभाग ने संबंधित क्षेत्र के सम्मानित उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान होने वाली विद्युत कटौती को देखते हुए आवश्यक तैयारियां करने और कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

स्रोत: Hind ki Awaaz

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपरिसीमन बिल के लिए सांसदों की खरीद-फरोख्त? राउत का आरोप- ‘बीजेपी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रेट 150 करोड़’
Next articleनीतीश सेतु पर राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा, मोदी व नीतीश के बैनर फाड़े; नामकरण पर विवाद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here