Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर : कुएं में गिरी 58 वर्षीय महिला, फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित...

जौनपुर : कुएं में गिरी 58 वर्षीय महिला, फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बाहर निकाला

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के तूतीपुर मोहल्ले में रविवार को एक 58 वर्षीय महिला के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।

महिला की पहचान सुमन सेठ (58) के रूप में हुई है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। महिला के सुरक्षित बाहर निकलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की टीम के साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड में स्टार्टअप्स की संख्या 5 वर्षों में 700 से बढ़कर 1,700 के पार: ‘विकसित उत्तराखंड’ संवाद में बोले सीएम धामी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here