Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News उच्च प्राथमिक विद्यालय डेहरी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा...

Jaunpur News उच्च प्राथमिक विद्यालय डेहरी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर सुईथाकला, क्षेत्र अंतर्गत

उच्च प्राथमिक विद्यालय डेहरी, विकास खंड सुईथाकला, जौनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।  

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक हनुमान प्रसाद प्रजापति द्वारा ध्वजारोहण एवं बापू व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिसर में उपस्थित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।प्रधानाध्यापक हनुमान प्रसाद प्रजापति ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देकर देश में स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का संचार किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से दोनों महान विभूतियों के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के अनुदेशक प्रदीप कुमार, मोनिका यादव एवं मीना चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए और बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन तथा देशभक्ति का महत्व समझाया। बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान (मिठाई) वितरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक, अनुदेशक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्ट चंद्रजीत यादव

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसड़क सुरक्षा अभियान: खुटहन बाजार में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग* *अभियान*बिना हेलमेट 13 चालान काटे गए*
Next articleJaunpur News कुमारी यादव मां शारदा इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।