Home आवाज़ न्यूज़ सड़क सुरक्षा अभियान: खुटहन बाजार में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग* *अभियान*बिना...

सड़क सुरक्षा अभियान: खुटहन बाजार में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग* *अभियान*बिना हेलमेट 13 चालान काटे गए*

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर खुटहन पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खुटहन बाजार क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” और “सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें” के संदेश के साथ पुलिस टीम ने खुटहन बाजार के मुख्य चौराहों व प्रमुख मार्गों पर दो पहिया वाहन चालकों की जांच की।इस चेकिंग अभियान के दौरान खुटहन बाजार में बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने कुल 13 चालान काटे। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि आपका जीवन अत्यंत अनमोल है, इसलिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन को जागरूक करते हुए आपातकालीन नंबरों की भी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 24×7 संचालित हेल्प लाइन 1090, साइबर अपराध की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए 1930 तथा आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के लिए 108 डायल करें।खुटहन बाजार में आयोजित इस चेकिंग अभियान में एस आई गोविन्द सिंह यादव,का0 अजय कुमार यादव, का0अजय कुमार,का0 अभिषेक आजाद,का0 पुष्पेंद्र, का0अखंड प्रताप सिंह एवं का0 योगेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबिहार के चंपारण में तालाब में डूबने से चार की मौत, शव बरामद
Next articleJaunpur News उच्च प्राथमिक विद्यालय डेहरी में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here