✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के उच्च गांव में एक युवक की फांसी लगाने से मौत होने की सूचना सामने आई है। मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र अलगू राम, निवासी ग्राम पोस्ट उच्च गांव, थाना सरपतहा के रूप में बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटनास्थल से सुसाइड नोट मिलने की भी सूचना है। यह जानकारी पत्रकार जयबिंद कुमार द्वारा दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सुसाइड नोट में क्या लिखा है और युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
नोट: यह समाचार प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। घटना से संबंधित आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।










