Home आवाज़ न्यूज़ युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया ह,त्या का आरोप, #जौनपुर-शाहगंज...

युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने लगाया ह,त्या का आरोप, #जौनपुर-शाहगंज मार्ग किया जाम

0
1000033335-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहट्टा परमानतपुर निवासी गौरीशंकर_गौड़ (28) पुत्र मुन्ना गौड़ की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर शाम युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फायर ब्रिगेड के सामने जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

बताया गया कि गौरीशंकर गौड़ बैटरी #ई_रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इसके साथ ही वह पचहटिया फायर ब्रिगेड के सामने बालाजी_मार्बल एंड टाइल्स की दुकान पर प्रतिदिन मार्बल और टाइल्स के टुकड़े ढोंने का काम भी करता था। शुक्रवार लगभग दोपहर करीब दो बजे दुकान के मालिक ने उसे बुलाया था। बताया जा रहा है कि युवक गोदाम से मार्बल और टाइल्स के टुकड़े पहुंचाने का कार्य कर रहा था।
देर शाम करीब सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि गौरीशंकर की करंट लगने से मौत हो गई है। परिजन मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही। इसके बाद दुकान मालिक की ओर से युवक को अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत को लेकर परिजन संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फायर ब्रिगेड के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर मौके पर पहुंचीं, परिजनों को समझाने का प्रयास की और पुलिस स्थिति संभालने के प्रयास में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बालाजी मार्बल एंड टाइल्स के मालिक को हिरासत में लिया है।

इस संबंध में सीओ सिटी #गोल्डी_गुप्ता ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleब्रेकिंग न्यूज़: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे नियम
Next articleआज का राशिफल 19 सितंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here