*
जौनपुर पट्टीनरेंद्रपुर फीडर से लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती और बिजली विभाग की लापरवाही से तंग आकर क्षेत्रीय ग्रामीणों और उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने से नाराज लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान उत्तेजित ग्रामीणों ने विभाग और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली काट दी जाती है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गायब रहने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। बिजली कटौती के कारण स्थानीय व्यवसाय, कृषि कार्य और छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप्प हो गई है। लोगों का कहना है कि समय पर बिल जमा करने के बाद भी उन्हें सुचारू रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है।उपकेंद्र के बाहर एकत्रित होकर लोगों ने मांग की कि पट्टी फीडर से की जा रही बेतहाशा कटौती को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और निर्वाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं किया गया और कटौती की समस्या से मुक्ति नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन की होगी।
Home आवाज़ न्यूज़ बिजली कटौती से आक्रोषित ग्रामीणों का विद्युत उपकेंद्र पट्टीनरेंद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन*
बिजली कटौती से आक्रोषित ग्रामीणों का विद्युत उपकेंद्र पट्टीनरेंद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन*
🔊 खबर सुनें








