Home आवाज़ न्यूज़ श्री संगत जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बरही उत्सव ...

श्री संगत जी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बरही उत्सव छप्पन भोग और भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, भुवनेश्वर मोदनवाल की प्रस्तुति ने बांधा समां

0
1001713235
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Shahganj News श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों ने लगाई जयकारे, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

शाहगंज (जौनपुर)। नगर स्थित श्री संगत जी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपरांत बरही उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भजन संध्या एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में डूबे रहे।

भजन संध्या में श्री भुवनेश्वर मोदनवाल ने अपनी मधुर आवाज में “ऐसी हालत हो गई मेरी सांवरिया तेरे प्यार में” भजन प्रस्तुत किया। उनकी भक्तिमय प्रस्तुति ने मंदिर परिसर का माहौल भावपूर्ण बना दिया। भजन पर श्रद्धालु झूम उठे और तालियों से कलाकार का उत्साहवर्धन किया।

बरही उत्सव के दौरान मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग के दर्शन किए और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, शैलेंद्र सिंह खुदौली और वीरेंद्र सिंह बंटी सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और समारोह में शामिल हुए।

आयोजन को सफल बनाने में मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार मोदनवाल, महामंत्री शिवेंद्र मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, अतुल मोदनवाल, विवेक सोनी, शिवम साहू, दिलीप सेठ, राहुल मोदनवाल, प्रज्ञेश, पुलकित, शिवम, पवनतनय जायसवाल, दीपक मिश्रा, करन सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबिजली कटौती से आक्रोषित ग्रामीणों का विद्युत उपकेंद्र पट्टीनरेंद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन*
Next articleप्रधानमंत्री मोदी 76 वर्ष के हुए: अक्षय कुमार, कंगना रनौत, चिरंजीवी ने हार्दिक जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।