Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : खास हौउद तालाब में मछली मारने गए युवक की...

Jaunpur News : खास हौउद तालाब में मछली मारने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के खास हौउद तालाब में रविवार को मछली मारने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तालाब में युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी मोहल्ला निवासी सलमान उर्फ गेंडा (30) पुत्र शाह मोहम्मद रविवार दोपहर खास हौउद तालाब में मछली मारने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुरानी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक अक्सर तालाब पर मछली मारने आया करता था। तालाब के पानी में उसका शव मिला है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर:बदलापुर CHC में डायलिसिस सुविधा की मांग, मरीजों को हो रही परेशानी
Next articleआज का राशिफल 31 अगस्त 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।