✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बदलापुर में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्र के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। डायलिसिस के लिए मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ जाते हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि गंभीर मरीजों को समय पर डायलिसिस सुविधा न मिल पाने के कारण उनकी स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से जनहित में मांग है कि बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द से जल्द डायलिसिस सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
यह सुविधा शुरू होने से बदलापुर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों के जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है।
जनहित में इस महत्वपूर्ण समस्या पर संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है।














