Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की...

Jaunpur News ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

0
1001650332
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रशिक्षणार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे बातचीत कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और निर्धारित शुल्क के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अवधेश कुमार और शिवपूजन पटेल ने निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने की शिकायत की। शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षणार्थियों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी तरह की धनराशि नहीं ली जानी चाहिए। अधिक शुल्क वसूली या इस तरह की अन्य शिकायत मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने ट्रेनिंग ट्रैक का भी निरीक्षण किया। ट्रैक की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाए जाने के बाद उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण व्यवस्था को पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने को कहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर सीएचसी में एंटी वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध, अधीक्षक ने दी जानकारी
Next articleआज का राशिफल 26 अगस्त 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।