माँ लालती ताइक्वांडो क्लब के तत्वावधान में आयोजित 18वीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप देर रात तक चले रोमांचक मुकाबलों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई!
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन और मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट के सानिध्य में आयोजित इस ओपन मैच में प्रदेश के विभिन्न जिलों—बनारस, भदोही, आजमगढ़, बलिया, गोंडा और जौनपुर के करीब 250 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
🌟 मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि:
मुख्य अतिथि: उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी
विशिष्ट अतिथि: भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति जी एवं शहर कोतवाल अनीता सिंह जी
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि माँ लालती ताइक्वांडो क्लब ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत कई वर्षों से जौनपुर को फिट और खिलाड़ियों से परिपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा जी ने बताया कि युवाओं में खेल भावना और आत्मरक्षार्थ ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए हर साल जौनपुर में इस स्तर के बड़े आयोजनों की श्रृंखला जारी रहेगी।
इस भव्य आयोजन में होली चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक डॉ. अशोक सिंह, लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशीष मिश्रा, व्यवसायी पंकज सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी दुबे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं! 👏✨















