Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News बदलापुर में बोलेरो की टक्कर से दंपती की मौत, पत्नी...

Jaunpur News बदलापुर में बोलेरो की टक्कर से दंपती की मौत, पत्नी ने मौके पर तोड़ा दम

0
1001644684
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजर मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रमेश गौतम (29) अपनी पत्नी रीता देवी (35) के साथ जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव जा रहे थे। बताया गया कि दोनों पत्नी की रिश्तेदारी में हुई मौत के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे।

इसी दौरान बदलापुर थाना क्षेत्र के कालिंजर मोड़ के पास उनकी बाइक तेज गति से जा रही बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब 11 बजे उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक दंपती के दो पुत्र रवि (18) और रितेश (लगभग 16) हैं। माता-पिता की एक साथ मौत की खबर से दोनों बेटों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आए बुलेट सवार दंपती, पति पत्नी दोनों की मौत*
Next articleजौनपुर : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।