Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए...

जौनपुर : रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

0
IMG-20260823-WA0019-1
🔊 खबर सुनें

✍️ पत्रकार नागेन्द्र माली आवाज न्यूज
*जौनपुर।* केराकत थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौरा गांव निवासी 65 वर्षीय शिवलोचन यादव पुत्र लौटू यादव की रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि शिवलोचन यादव सुबह करीब आठ बजे शौच के लिए अपने घर के सामने रेलवे लाइन की पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन धरौरा गांव के पास पहुंची।जब तक शिवलोचन कुछ समझ पाते, वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शिवलोचन यादव के एक ही पुत्र है, सतीश यादव जो हैदराबाद में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तथा हल्का लेखपाल नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बदलापुर में बोलेरो की टक्कर से दंपती की मौत, पत्नी ने मौके पर तोड़ा दम
Next articleJaunpur News जौनपुर में राशन व्यवस्था की समीक्षा, 1.64 लाख लाभार्थियों की ई-केवाईसी बाकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here