Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: बीईओ खुटहन...

Jaunpur News बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी: बीईओ खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय

0
1001644190
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन, जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय सधनपुर में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति, सरकारी योजनाओं का लाभ और अभिभावकों की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय ने कहा कि बाल अधिकारों के तहत सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए समाज का शिक्षित होना जरूरी है और आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं।

प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव ने अभिभावकों के साथ डीबीटी, बच्चों के नामांकन और विद्यालय में उपस्थिति समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में अभिभावकों की ओर से रखे गए सुझावों और शिकायतों पर खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आलोक कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, जयप्रकाश यादव, नवीन शर्मा, विवेक गुप्ता, रागिनी चौधरी, पूजा देवी, बबीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शाहगंज में दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट भेजा
Next articleJaunpur News जौनपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 28 थानों से 88 वांछित और वारंटी गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।