Home जौनपुर Jaunpur News डीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Jaunpur News डीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News  सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News विचाराधीन भूमि पर निर्माण का आरोप, डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग

जलालपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कार्यालय क्षेत्रीय विपणन अधिकारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में पोर्टल पर धान क्रय के संबंध में जानकारी ली जिस पर धान क्रय केन्द्र प्रभारी अर्पिता अग्रवाल ने बताया कि अभी तक केन्द्र पर लगभग 4285 कुंतल किसानों से धान क्रय किया गया है और 2700 कुंतल धान डिस्पैच कर दिया गया है। समीप स्थित धान क्रय केंद्र लालपुर, महिमापुर के निरीक्षण के दौरान मौके पर किसान गिरजाशंकर का लगभग 125 कुं0 और किसान हुबराज का लगभग 80 कुंतल धान क्रय किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि केन्द्र पर अवशेष धान को सम्बन्धित मिलर को प्रेषण करना सुनिश्चित करें एवं केन्द्र पर लघु/मध्यम वर्ग के किसानों को खरीद में प्राथमिकता दी जाये तथा आवक के अनुरूप प्रतिदिन खरीद करना सुनिश्चित करें। इस दौरान केन्द्र पर बैनर प्रदर्शित मिला बोरे पर्याप्त संख्या में उपलब्ध मिले।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो घायल , गौराबादशाहपुर क्षेत्र के महरूपुर गांव के पास की घटना
Next articleJaunpur News ठाकुरबाड़ी ने 171 टीबी मरीजों को बांटा पोषाहार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।