✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
*जौनपुर !* बदलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बुलेट सवार दंपती की मौत बदलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बुलेट सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कालिंजरा मोड़ के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि बुलेट सवार रमेश अपनी पत्नी रीता देवी के साथ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रमेश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे के बाद उनके दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।
बदलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आए बुलेट सवार दंपती, पति पत्नी दोनों की मौत*
🔊 खबर सुनें






