Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड: बायोमीट्रिक हाजिरी की परेशानी से राहत, अब मोबाइल से भी लगेगी...

उत्तराखंड: बायोमीट्रिक हाजिरी की परेशानी से राहत, अब मोबाइल से भी लगेगी अटेंडेंस

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तराखंड में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण सचिवालय में हाजिरी दर्ज करने में दिक्कतें आ रही थीं। देरी से कार्यालय पहुंचने वालों पर कार्रवाई के आदेश भी जारी हुए थे। अब शासन ने बड़ी राहत देते हुए मोबाइल से आधार-आधारित हाजिरी की सुविधा शुरू की है। सचिवालय प्रशासन ने इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है।

1 मई से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी सख्ती से लागू की गई थी। हालांकि, आधार साइट, स्वान के आईपी एड्रेस बदलने और आरडी से जुड़ी समस्याओं के कारण कर्मचारी हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे थे। इसके विकल्प के रूप में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे कर्मचारी अपने मोबाइल से हाजिरी लगा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: उत्तरकाशी में कार नदी में गिरी, 4 शव बरामद बरामद किये गए

इसके लिए कर्मचारियों को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आधार बेस और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप में लॉगिन आईडी बनाने के लिए पहले उत्तराखंड राज्य चुनें, फिर पासवर्ड डालकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के बाद नॉर्थ ब्लॉक ग्राउंड, सीएम बिल्डिंग, सीएस बिल्डिंग या एसबीआई बिल्डिंग में से एक एंट्री प्वाइंट चुनें। इसके बाद अपनी तस्वीर अपलोड करें, और हाजिरी दर्ज हो जाएगी।

The post उत्तराखंड: बायोमीट्रिक हाजिरी की परेशानी से राहत, अब मोबाइल से भी लगेगी अटेंडेंस appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर, 24 मई तक बदला रहेगा मौसम
Next articleवाइब्रेंट विलेज: केंद्रीय मंत्रियों का उत्तराखंड दौरा, सीमांत गांवों के विकास पर विशेष ध्यान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।