Home आवाज़ न्यूज़ वाइब्रेंट विलेज: केंद्रीय मंत्रियों का उत्तराखंड दौरा, सीमांत गांवों के विकास पर...

वाइब्रेंट विलेज: केंद्रीय मंत्रियों का उत्तराखंड दौरा, सीमांत गांवों के विकास पर विशेष ध्यान

0
🔊 खबर सुनें

केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उत्तराखंड के सीमांत गांवों के विकास को गति देने के लिए केंद्रीय मंत्री बारी-बारी से राज्य का दौरा करेंगे। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिथौरागढ़ जिले के गुंजी वाइब्रेंट विलेज का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे।

भट्ट ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना का सीमांत गांवों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। खासकर पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़ी योजनाओं ने इन क्षेत्रों में बदलाव लाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के बाद इन स्थानों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इन गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार, सड़क, पेयजल, कृषि, उद्यानिकी और स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं को लागू किया जा रहा है।

वाइब्रेंट विलेज योजना को प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त है। इसके तहत 51 गांवों को चिह्नित किया गया है, जो उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में नेपाल और चीन की सीमा से सटे हैं। इन गांवों में बुनियादी ढांचे, सड़क, बिजली, संचार, और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2022-23 से 2025-26 तक 4,800 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें से 2,500 करोड़ रुपये सड़क निर्माण के लिए हैं।

केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का उद्देश्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और स्थानीय लोगों की जरूरतों के आधार पर सुविधाएं सुनिश्चित करना है। भट्ट के अनुसार, समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए मंत्रियों का दौरा निरंतर जारी रहेगा, ताकि इन गांवों में समग्र विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।

The post वाइब्रेंट विलेज: केंद्रीय मंत्रियों का उत्तराखंड दौरा, सीमांत गांवों के विकास पर विशेष ध्यान appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleउत्तराखंड: बायोमीट्रिक हाजिरी की परेशानी से राहत, अब मोबाइल से भी लगेगी अटेंडेंस
Next articleछत्तीसगढ़ में नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली मारे गए..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।