Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: बरसठी में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में...

जौनपुर: बरसठी में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

0
1001628002
🔊 खबर सुनें

जौनपुर: बरसठी में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुर्गी फार्म में मिला शवजौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बारी गांव में सोमवार को एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। किशोरी का शव गांव स्थित मुर्गी फार्म हाउस में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि बारी गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्बू की 14 वर्षीय पुत्री प्रतीमा घटना के समय मुर्गी फार्म हाउस में अकेली थी। उसके पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं और घटना के समय घर से बाहर गए हुए थे। किशोरी की मां का पहले ही निधन हो चुका है।परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार के लोग फार्म हाउस पहुंचे तो किशोरी को वहां मृत अवस्था में पाया। इसके बाद घटना की सूचना बरसठी पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब घटना के कारणों की जांच कर रही है।परिजनों ने यह भी बताया कि किशोरी का 12 वर्षीय भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है और कुछ समय से लापता है। हालांकि, किशोरी की मौत का इससे कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।आवाज़ न्यूज़

1001628002
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदाल में अंडा कैसे आया? डिम टोर्का की दिलचस्प कहानी
Next articleजौनपुर :18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here