Home आवाज़ न्यूज़ अलीगढ़ में दिनदहाड़े फैक्ट्री लूट, बदमाश 11.50 लाख रुपये लेकर फरार

अलीगढ़ में दिनदहाड़े फैक्ट्री लूट, बदमाश 11.50 लाख रुपये लेकर फरार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बदमाशों ने दिनदहाड़े फैक्ट्री में घुसकर लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाश कारोबारी के ऑफिस में रखे करीब 11.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

मामला ऊपरकोट नगर क्षेत्र के भुजपुरा इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, कुछ बदमाश फैक्ट्री में पहुंचे और मौका पाकर कारोबारी के ऑफिस में घुस गए। इसके बाद ऑफिस में रखी नकदी को लेकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: आगरा में दिनदहाड़े ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, लूट के बाद एक्टिवा से फरार हुए हमलावर; 10 दिन में दूसरी घटना

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसएसपी, एसपी और सीओ समेत इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस लूट की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बदमाशों ने किस तरह फैक्ट्री में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

The post अलीगढ़ में दिनदहाड़े फैक्ट्री लूट, बदमाश 11.50 लाख रुपये लेकर फरार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमहिलाओं का सशक्तिकरण उत्तराखंड के विकास की कुंजी, तीज पर बोले सीएम धामी
Next articleएयर इंडिया की फ्लाइट को टर्बुलेंस आने से पहले कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।