उत्तराखंड के चौफुला-कठघरिया मार्ग पर रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेत के एक ढेर से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान लालकुआं निवासी 30 वर्षीय पवन सिंह के रूप में हुई है। दो वक्त की रोटी कमाने के लिए घर से निकला पवन किसी की लापरवाही का शिकार हो गया और डंपर में रेत के नीचे जिंदा दफन हो गया।
कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?
जानकारी के अनुसार, पवन डंपर से रेत को बाहर गिरने से बचाने के लिए उसके कोनों पर कट्टे (बोरियां) लगा रहा था। इसी दौरान, जेसीबी मशीन के चालक ने बिना देखे ही डंपर में रेत डालना शुरू कर दिया। पवन जब तक कुछ समझ पाता या संभल पाता, तब तक ऊपर से और रेत आ गई और वह पूरी तरह से दब गया। बरसात की नमी वाली भारी रेत के नीचे दबे पवन ने खुद को बचाने के लिए खूब हाथ-पैर मारे होंगे, लेकिन चंद मिनटों में ही उसकी सांसों की डोर टूट गई।
अनलोडिंग के समय मजदूरों के उड़े होश
रविवार को जब यह डंपर चौफुला-कठघरिया मार्ग पर पहुंचा और रेत को अनलोड (खाली) किया गया, तो वहां काम कर रहे मजदूर हमेशा की तरह उसे हटाने में जुट गए। कुछ फावड़े ही चले थे कि रेत के ढेर में से अचानक पवन का सिर और हाथ दिखाई दिया। यह खौफनाक मंजर देखकर मजदूरों की चीख निकल गई और वे डरकर दूर भाग गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया।
एक लापरवाही ने ली 30 साल के युवक की जान
30 साल के नौजवान की इस दर्दनाक मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। वहां मौजूद हर शख्स की जुबान पर बस यही बात थी कि अगर रेत लोड करते समय जेसीबी चालक ने डंपर में एक बार झांक लिया होता, या फिर डंपर चालक ने काम शुरू करने से पहले पवन की तलाश की होती, तो शायद इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था।
The post उत्तराखंड: डंपर में रेत के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, लोगों की निकली चीखें appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






