Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News पत्नी और प्रेमी निकले पल्लेदार के हत्यारे, बदलापुर पुलिस ने...

Jaunpur News पत्नी और प्रेमी निकले पल्लेदार के हत्यारे, बदलापुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ | बदलापुर, जौनपुर

बदलापुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-8 में शुक्रवार रात पल्लेदार चंद्र दीप की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर गला दबाकर हत्या की थी। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मृतक की पत्नी वंदना तथा उसका कथित प्रेमी राजेश निवासी गजाधरपुर थाना बदलापुर शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, जिसका मृतक चंद्र दीप विरोध करता था।

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि शुक्रवार रात चंद्र दीप के सो जाने के बाद दोनों ने गमछे से करीब 15 मिनट तक उसका गला दबाए रखा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मृतक के पिता लालजी ने दोनों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपित घर के पास ही मौजूद हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर, एक दर्जन लोगों ने किया महादान
Next articleमीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।