Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: लूट की स्कॉर्पियो और पिकअप के साथ एक बदमाश...

Jaunpur News जौनपुर: लूट की स्कॉर्पियो और पिकअप के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने सखोई जंगल से किया बरामद

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर: लूट की स्कॉर्पियो और पिकअप के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने सखोई जंगल से किया बरामद

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: रामपुर में चोरी के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; ट्यूबवेल का मोटर और बैटरियां बरामद

जफराबाद/जौनपुर।
जफराबाद थाना क्षेत्र के बेलाव पुल के पास सखोई जंगल से पुलिस ने लूट की पिकअप व स्कॉर्पियो के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई।

घटना का विवरण:
गौरतलब है कि 17 अप्रैल की रात को स्थानीय बाईपास पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पिकअप चालक नखड़ू उर्फ मोहम्मद अली, निवासी पिंडरा, वाराणसी से सोनपापड़ी से लदी पिकअप और मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित चालक शाहगंज से माल डिलीवरी कर वापस लौट रहा था, तभी उस पर हमला कर पिकअप छीन ली गई।

पुलिस के लिए बनी थी चुनौती:
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। एसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में जांच टीम गठित की गई। टीम ने शाहगंज से लेकर आजमगढ़ तक के बाजारों और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता:
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शाहगंज कस्बा निवासी सलमान उर्फ साहिल पुत्र फिरोज को बेलाव पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि लूटी गई पिकअप और स्कॉर्पियो सखोई जंगल में छुपाई गई है। पुलिस ने वहां से दोनों वाहनों को बरामद कर लिया।

मुख्य साजिशकर्ता की पहचान:
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि इस लूटकांड का मुख्य अभियुक्त दिलशाद पुत्र सगीर उर्फ बादशाह, निवासी सफीगढ़, थाना अहिरौला, जिला आजमगढ़ है। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था और उसने सलमान उर्फ साहिल से गौतस्करी के लिए पिकअप की रेकी करवाई थी।

अन्य बदमाशों की तलाश जारी:
पुलिस के अनुसार, लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: गैस पाइप फटने से देवकली बाजार में मची भगदड़, स्कूली बच्चे और शिक्षक जान बचाकर भागे
Next articleसर्वदलीय बैठक में सरकार ने पहलगाम में सुरक्षा चूक की बात स्वीकारी: सूत्र
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।