Home आवाज़ न्यूज़ इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के वाराणसी मंडल अध्यक्ष बने संतोष कुमार

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के वाराणसी मंडल अध्यक्ष बने संतोष कुमार

0
1001555447
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने संगठन विस्तार के तहत जौनपुर निवासी पत्रकार संतोष कुमार को वाराणसी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के चेयरमैन उमाशंकर त्यागी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गौरव त्रिवेदी के निर्देशन में उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए की गई।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार को वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के बाद संतोष कुमार ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी पत्रकारों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय संगठन है। संगठन में पत्रकारों के साथ अधिवक्ता एवं समाजसेवी भी सदस्य बन सकते हैं।

संतोष कुमार मूल रूप से जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित सवंसा गांव के निवासी हैं। संगठन ने मंडल क्षेत्र के पत्रकारों से आपसी सहयोग और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करने की अपील की है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराहुल गांधी द्वारा केंद्र पर तीखे हमले के बाद जेपी नड्डा प्रेस ब्रीफिंग करेंगे
Next articleकेंद्र संसद में NEET पर चर्चा के लिए तैयार है :जेपी नड्डा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।