आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने संगठन विस्तार के तहत जौनपुर निवासी पत्रकार संतोष कुमार को वाराणसी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के चेयरमैन उमाशंकर त्यागी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गौरव त्रिवेदी के निर्देशन में उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए की गई।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार को वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति के बाद संतोष कुमार ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी पत्रकारों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय संगठन है। संगठन में पत्रकारों के साथ अधिवक्ता एवं समाजसेवी भी सदस्य बन सकते हैं।
संतोष कुमार मूल रूप से जौनपुर जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित सवंसा गांव के निवासी हैं। संगठन ने मंडल क्षेत्र के पत्रकारों से आपसी सहयोग और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करने की अपील की है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav






