Home आवाज़ न्यूज़ कानपुर में पुलिस ने अपराधी यश राजपूत को बाजार में पैदल घुमाया,...

कानपुर में पुलिस ने अपराधी यश राजपूत को बाजार में पैदल घुमाया, दहशत का माहौल किया खत्म

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

कानपुर के लालबंगला बाजार में दहशत फैलाने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी यश राजपूत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को बाजार क्षेत्र में पैदल घुमाया। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद स्थानीय व्यापारियों और लोगों के मन में बैठे डर को दूर करना था। इस दौरान यश राजपूत लोगों से माफी मांगता नजर आया।

चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि यश राजपूत ने कुछ महीने पहले बाजार में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए साथियों के साथ फायरिंग की थी और कई बम भी फोड़े थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

मंगलवार रात पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इस दौरान यश ने पुलिस टीम पर तमंचे से दो राउंड फायरिंग भी की, जिसमें एक सिपाही बाल-बाल बचा।

एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने कहा कि व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए आरोपी को बाजार में करीब दो किलोमीटर तक पैदल घुमाया गया।

The post कानपुर में पुलिस ने अपराधी यश राजपूत को बाजार में पैदल घुमाया, दहशत का माहौल किया खत्म appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleब्रेकिंग: रोहित शर्मा का वनडे विश्व कप खेलना मुश्किल, विराट कोहली पर…
Next articleमहादेव बेटिंग ऐप मामले में ED ने शेफाली बग्गा से की लंबी पूछताछ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।