Home आवाज़ न्यूज़ महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED ने शेफाली बग्गा से की लंबी...

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED ने शेफाली बग्गा से की लंबी पूछताछ

0
🔊 खबर सुनें

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को टीवी होस्ट शेफाली बग्गा को रायपुर स्थित अपने कार्यालय में तलब किया और उनसे लंबी पूछताछ की। बग्गा पर आरोप है कि वे एक ऐसे व्यक्ति की करीबी हैं, जो बेटिंग ऐप चलाने और प्रमोट करने में शामिल था।

ED के अनुसार, महादेव ऐप एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा था। यह पैनल और ब्रांच के फ्रैंचाइजी मॉडल पर आधारित था, जिसे पूरे भारत में एजेंटों के जरिए संचालित किया जा रहा था। इस अवैध सट्टेबाजी के जरिए हुई कमाई का आंकड़ा 6,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि इस सिंडिकेट के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई से बैठकर पूरे कारोबार को नियंत्रित कर रहे थे। सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई 200 करोड़ रुपये की शाही शादी चर्चा में रही थी। ED अब उन्हें ओमान से प्रत्यर्पित कराने की कोशिश कर रही है।

एजेंसी ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एबिक्स ग्रुप के चेयरमैन विकास गर्ग भी शामिल हैं। ED ने पांच चार्जशीट में 74 संस्थाओं को आरोपी बनाया है और विकास गर्ग समेत उनके परिवार की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

ED का दावा है कि इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के कुछ उच्चस्तरीय राजनेता और अधिकारी भी शामिल रहे हैं। शेफाली बग्गा से पूछताछ को मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

The post महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED ने शेफाली बग्गा से की लंबी पूछताछ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकानपुर में पुलिस ने अपराधी यश राजपूत को बाजार में पैदल घुमाया, दहशत का माहौल किया खत्म
Next articleनोएडा स्थित पारस टिएरा की सातवीं मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।