Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News तेज रफ्तार XUV ने चार बाइक और स्कॉर्पियो को मारी...

Jaunpur News तेज रफ्तार XUV ने चार बाइक और स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

0
1001539157
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी–सुम्बलपुर मोड़ के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार महिंद्रा XUV अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को रौंदते हुए आगे खड़ी एक स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए।

दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र स्थित बड़ावा इस्लामपुर महादेव गांव निवासी करन बिंद (18 वर्ष), पुत्र गनेश बिंद को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने XUV चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleजौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर का खतरा! 40 में से 38 भवनों पर अवैध निर्माण का आरोप*
Next articleजौनपुर के किसानों के लिए राहत भरी खबर! खरीफ फसलों की सिंचाई को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन पूरी तरह एक्शन मोड
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।