कुंभ मेले के शंकराचार्य मार्ग पर सेक्टर 18 में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

कुंभ मेले के शंकराचार्य मार्ग पर सेक्टर 18 में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खाक चौक थाने के इंस्पेक्टर योगेश चतुर्वेदी ने बताया, “ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक कैंप में आग लग गई। हालांकि, दमकलकर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है।” उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
बताया जा रहा है कि सेक्टर 18 में सुबह करीब 10.45 बजे एक पंडाल के टेंट में धुआं देखा गया, हालांकि, फायर ब्रिगेड ने तुरंत तीन गाड़ियां भेजकर आग पर काबू पा लिया। दो से तीन टेंट जल गए, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया है।
The post महाकुंभ: कुंभ मेले के शंकराचार्य मार्ग पर लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं appeared first on Live Today | Hindi News Channel.







