खाड़ी क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका द्वारा ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर नए हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा किया है।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की थी। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात पर हमले किए।
यह भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, अमेरिका ने ईरान पर तीसरे चरण के हमले पूरे किए
खाड़ी देशों की प्रतिक्रिया:
- UAE ने वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय कर मिसाइल को रोकने का दावा किया।
- कुवैत ने हवाई क्षेत्र में दुश्मन लक्ष्यों को रोकने की कार्रवाई की।
- बहरीन में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया।
- कतर में जोरदार धमाकों की खबर आई, ईरान ने अल उदीद एयरबेस पर हमला होने का दावा किया।
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भी मिसाइल हमले का दावा किया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि इस सप्ताह के तीसरे चरण में ईरान के 140 ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका का लक्ष्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है।
The post होर्मुज तनाव चरम पर: अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर किए मिसाइल-ड्रोन हमले appeared first on Live Today | लाइव टुडे.







