प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह स्कूल जा रही एक निजी स्कूल की शिक्षिका नीतू यादव उर्फ नीलू (22) को उसके सिरफिरे प्रेमी ने जिंदा जला दिया। प्रेमी ने शिक्षिका पर पेट्रोल उड़ेल उस जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी। जिससे शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं, प्रेमी भी झुलस गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। शिक्षिका की मौत के बाद परिजन प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।
एकतरफा प्यार में पागल था युवक
पुलिस की मुताबिक, कोहड़ौर थाना अंतर्गत लौली गांव निवासी विकास यादव प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली नीतू यादव से एकतरफा प्यार करता था। गुरुवार सुबह नीतू घर से स्कूल के लिए निकली रास्ते में विकास ने नीतू पर पेट्रोल उड़ेल उस पर माचिस की जलती हुई तीली फेंक दी। जिंदा जलने से नीतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रुप से झुलस गया। पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रायबरेली में रेफर कर दिया गया।
शादी तय होने से बौखलाया था
जांच में पता चला कि 02 मार्च को शिक्षिका नीतू यादव की शादी होने वाली थी। शादी तय होने के बाद से ही विकास बौखलाया हुआ था। सूत्रों की मानें तो, सुबह शिक्षिका स्कूल जा रही थी। शादी तय होने से नाराज प्रेमी उससे रास्ते में झगड़ने लगा था। विरोध करने पर प्रेमी ने उस पर पेट्रोल डालकर नीतू को आग के हवाले कर दिया था। खुद को बचाने के लिए नीतू गेहूं के खेत की तरफ भागी, मगर आग की लपटों में आकर वह जिंदा जल गई। घटना के बाद शिक्षिका के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी ने दल-बल के साथ घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुसाइड नोट भी मिला
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से विकास यादव की बाइक और पेट्रोल की बोतल बरामद हुई है। इसके अलावा प्रेमी की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने प्रेमिका से शादी न होने का दुख व्यक्त किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि “तुम्हारे बिना मैं रह नहीं सकता, मैंने तुम्हें पाने की बहुत कोशिश की।”
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















