Home उत्तर प्रदेश जौनपुर: 20 दिन बाद समाप्त हुआ आज़ाद बिंद हत्याकांड को लेकर अनिश्चितकालीन...

जौनपुर: 20 दिन बाद समाप्त हुआ आज़ाद बिंद हत्याकांड को लेकर अनिश्चितकालीन धरना, सौम्या बिंद ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

0
44427-1
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। आज़ाद बिंद (दूल्हा हत्याकांड) में न्याय की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 20 दिन बाद समाप्त हो गया। धरने के 19वें दिन पीड़ित की बहन सौम्या बिंद की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद सौम्या बिंद ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित बिंदुवार ज्ञापन सौंपा। प्रशासन की ओर से ज्ञापन में उल्लिखित सभी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद आशा और विश्वास के साथ 20 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई।
धरना समाप्त होने के बाद सौम्या बिंद ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और न्याय की भावना के साथ चलाया गया। उन्होंने आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। अब प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखी जाएगी और उन्हें पूरा विश्वास है कि आज़ाद बिंद हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलिव इन रिलेशन में रहने वाले दरोगा को एसपी ने किया निलंबित
Next articleबद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे में अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच, CM धामी के निर्देश पर बनी 3 सदस्यीय समिति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here