Home उत्तर प्रदेश आजमगढ़: मेहनाजपुर में करंट लगने से 31 वर्षीय महिला की मौत, हैंडपंप...

आजमगढ़: मेहनाजपुर में करंट लगने से 31 वर्षीय महिला की मौत, हैंडपंप पर गिरा बिजली का तार बना हादसे की वजह

0
42611-1
🔊 खबर सुनें

मेहनाजपुर, आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा ग्राम सभा में शनिवार दोपहर करंट लगने से 31 वर्षीय कुसुम यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कुसुम यादव दोपहर करीब 1 बजे घर के हैंडपंप पर हाथ धोने के लिए पानी चला रही थीं। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली का तार टूटकर हैंडपंप पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं।

परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें सरसैया, लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका अपने पीछे पति, 13 वर्षीय बेटी सीटू यादव और 11 वर्षीय बेटे रिशु यादव को छोड़ गई हैं। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा की कार्रवाई के बाद परिजनों की सहमति से शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: एक दिन में 121 वारंटी गिरफ्तार, 28 थानों में चली विशेष कार्रवाई
Next articleआजमगढ़: शादीशुदा हिंदू युवक से विवाह करने वाली महिला का गंभीर आरोप, ससुर पर सुअर का खून छिड़ककर घर से भगाने का दावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here