✍️ Nagendra Mali
बदलापुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संविदा चालक भर्ती शिविर का आयोजन 06 जुलाई 2026 (सोमवार) को किया जाएगा। यह भर्ती शिविर बस स्टेशन बदलापुर, रामजानकी मंदिर के पास आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रातः 10:00 बजे तक अपने सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
भर्ती के लिए अभ्यर्थी का कक्षा 8 उत्तीर्ण, कम से कम 2 वर्ष पुराना वैध हेवी ड्राइविंग लाइसेंस, न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 इंच तथा आयु 23 वर्ष 6 माह से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
चयनित संविदा चालकों को ₹2.20 प्रति किलोमीटर पारिश्रमिक, निर्धारित ड्यूटी पूर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि, 14 आकस्मिक अवकाश, एक वर्ष की सेवा पर 2 फ्री पास एवं 3 पीटीओ पास, रात्रि प्रवास पर नाइट भत्ता तथा दो यूनिफॉर्म एवं सिलाई व्यय की सुविधा प्रदान की जाएगी।
परिवहन निगम ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती शिविर में उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।
📍 स्थान: बस स्टेशन बदलापुर, रामजानकी मंदिर के पास
🔴तिथि: 06 जुलाई 2026 (सोमवार)
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे से









