नागेंद्र माली
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खासनपुर में स्थित राजमहल के पास अराजक तत्वों ने कई राउंड गोली चलाई जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। अराजक तत्वों द्वारा चलाई गई गोली राजमहल के गेट में भी जाकर लगी हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि घटना सोमवार रात लगभग 11:00 बजे की है। कुछ अराजक तत्वों का जमावड़ा वहां लगा हुआ था। उसी समय कुछ कहासुनी होते ही मामला इतना बढ़ गया कि राजमहल फाटक पर ईंट और पत्थर चलाए गए और उसके बाद एक-एक करके कई राउंड हवा में गोली चलाते हुए राजा साहब फाटक पर भी फायरिंग की गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जिस समय फायरिंग की घटना घटित हो रही थी उस समय वहां अफरा तफरी का माहौल मच गया और लोगों ने धड़ाधड़ अपनी दुकानों को बंद कर लिया। सोमवार की रात हुई इस घटना के कारण अभी भी क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में राजमहल के कर्मचारी विनोद कुमार द्वारा गेट में गोली लगने व फायरिंग की घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। जिसमें दो नामजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है। इतना ही नहीं यह मामला कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसके बावजूद भी अब तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। सूत्र बताते हैं कि हर रोज शाम से लेकर देर रात तक यहां अराजक तत्वों वह शराबियों का मेला लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से घटना के बारे में फोन करके जानकारी लेना चाहा लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











