नागेंद्र माली (आवाज न्यूज़)
जौनपुर । बदलापुर विधानसभा के निरीक्षण भवन में बुधवार को जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा चौपाल लगाकर जन समस्या सुनी जिसमें बदलापुर विधान सभा से सैकड़ों लोगों ने नाली ,सड़क,पुलिया बनवाने विद्युत ट्रांसफार्मर, हाईमास्क लाइट लगवाने की मांग रखी ।
बदलापुर के मछली गांव के ग्रामीण स्टेडियम में वहा के प्रधान सहित बीसों लोगों ने हाईमास्क लाइट लगवाने की बात कही। पतहियापुर गांव निवासी आशीष मौर्य ने बताया कि हमारे गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है गांव में एक लाइब्रेरी खोली जाय।
वही इलाहाबाद से शाहगंज रोड पर शारदासहायक खण्ड 36 कोहिया गांव के पास नहर की पुलिया टूट गयी है । गांव के लोगों ने पुलिया बनवाने की मांग की।
इस अवसर पर सांसद ने कहा इस सरकार में अधिकारीयों का जन समस्याओं से लेना देना नही है निरंकुश हो गये है । महंगाई कमर तोड़ रही है। महंगाई कमर तोड़ रही है डीजल पेट्रोल का दाम रोज बढ़ रहा है । खाने पीने के सामानों के दाम आसमान छू रहे है।
इसके बाद बदलापुर के पट्टी दयालपुर गांव निवासी राहुल निषाद की पत्नी कुसुम निषाद का बीते दिनों बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत की सूचना पर घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किए इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को कहा।
इस अवसर पर बृजेश कुमार यादव, महेंद्र यादव,संजय यादव, सिकन्दर निषाद, दिनेश कुमार,मानसिंह मौर्य,रजनीश मौर्य, आशीष, राजकुमार, जितेन्द्र कुमार निषाद, नरेंद्र कुमार,डा० अनिल कुमार,राकेश कुमार,डा० रामसकल प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











