Home आवाज़ न्यूज़ पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत

पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

नागेंद्र माली
चंदवक। आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर गोनौली गांव के पास शाम करीब साढ़े सात बजे टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं चालक घायल हो गया। वह पुलिस भर्ती परीक्षा देकर वापस घर लौट रही थी।

सिकरारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंजली यादव पुत्री फूलचंद अपने चाचा जगदीश यादव के साथ बाइक से गाजीपुर से पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर वापस घर लौट रही थी । गोनौली गांव के पास पहुंची ही थी कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही टेलर की चपेट में आ गई जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चालक चाचा बाल बाल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूरी की। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि टेलर को कब्जे में ले लिया गया है।चाचा के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराजमहल फाटक पर बदमाशों ने की फायरिंग और पत्थरबाजी
Next articleकलेक्ट्रेट में जिला स्वच्छता समिति की बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here