जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं संचालन की समीक्षा करते हुए एडीओ पंचायतगण को निर्देशित किया 25 जून तक सभी सामुदायिक शौचालय पूर्ण रूप से क्रियाशील कर दिए जाएं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में आरआरसी के निर्माण एवं क्रियाशीलता की भी समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जहां जमीनी विवाद और अन्य तकनीकी कारणों से कार्य प्रभावित हो रहा हो, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि शासन के निर्देशानुसार माननीय जनप्रतिनिधियों का शिलापट्ट अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसके साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एवं उपयोगिता की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि इनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने डिजिटल विलेज की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी बेहतर सर्विस डिलीवरी का उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट को निरंतर क्रियाशील रखने एवं उसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने कहा कि जितने भी निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये है उनका शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav



