बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। आकाश आनंद बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक थे और उन्हें मायावती का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। अब आनंद कुमार और रामजी गौतम को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वह जीवित हैं, उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

इससे पहले दिन में मायावती ने लखनऊ में बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। हाल ही में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया था।
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को भी चेतावनी दी थी। मायावती ने x पर लिखा था कि बसपा में स्वहित, रिश्ते-नाते महत्वहीन हैं और बहुजन हित सर्वोपरि है।
इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, 47 दिन बाद ही जून 2024 में मायावती ने बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आकाश आनंद को फिर से अपना उत्तराधिकारी बना दिया था। आकाश आनंद ने बुआ मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।
The post मायावती ने आकाश आनंद को BSP के सभी पदों से हटाया, अपने उत्तराधिकारी पर किया बड़ा ऐलान appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











