Home आवाज़ न्यूज़ मायावती ने आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटाया…

मायावती ने आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटाया…

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। आकाश आनंद बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक थे और उन्हें मायावती का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। अब आनंद कुमार और रामजी गौतम को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वह जीवित हैं, उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: मायावती ने आकाश आनंद को BSP के सभी पदों से हटाया, अपने उत्तराधिकारी पर किया बड़ा ऐलान

मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को चेतावनी भी दी थी। मायावती ने x पर लिखा था कि बसपा में स्वहित, रिश्ते-नाते सब से ऊपर हैं तथा बहुजन हित सर्वोपरि है। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, 47 दिन बाद ही जून 2024 में मायावती ने बीएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आकाश आनंद को फिर से अपना उत्तराधिकारी बना दिया था। आकाश आनंद ने बुआ मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। लेकिन मायावती ने अब यह कहा है कि जब तक वह जीवित हैं, उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा।

The post मायावती ने आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटाया… appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमायावती ने आकाश आनंद को BSP के सभी पदों से हटाया, अपने उत्तराधिकारी पर किया बड़ा ऐलान
Next articleमणिपुर हिंसा: राज्यपाल के अल्टीमेटम के बाद 5 जिलों में 42 हथियार सरेंडर; 6 मार्च की समय सीमा से पहले अब तक इतने हथियार जमा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।